Garud Binoculars: रक्षा PSU इंडिया ऑप्टेल ने नागरिक बाजार में उतारे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 14, 2026

रक्षा क्षेत्र के एक सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) ने बृहस्पतिवार को आम लोगों के बाजार के लिए स्वदेशी ‘हाई-रिजॉल्यूशन’ दूरबीन गरुड़ लॉन्च की, जिसका ‘फील्ड ऑफ व्यू’ 7.6 डिग्री है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) की इकाई, आयुध कारखाना देहरादून द्वारा विकसित और निर्मित गरुड़ , स्वदेशी डिजाइन और निर्माण के जरिए आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाती है। मंत्रालय ने कहा कि यहां डीपीएसयू भवन में लॉन्च की गई गरुड़ दूरबीन, आम उपभोक्ताओं के लिए भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली ‘ऑप्टिकल परफॉर्मेंस’ देने के लिए रक्षा-ग्रेड की साबित हो चुकी विशेषज्ञता और आधुनिक प्रौद्योगिकी का मेल है।

इसे भी पढ़ें: Festival Diet Plan: रक्षाबंधन से पहले 2 किलो वजन घटाने का Formula, डिनर में अपनाएं ये Healthy Habits

बयान में कहा गया है कि इस लॉन्च के साथ ही रक्षा उत्पादन विभाग के तहत आने वाली मिनी रत्न श्रेणी-I रक्षा पीएसयू, आईओएल ने आम लोगों के ऑप्टिक्स बाज़ार में कदम रखा है। इसमें कहा गया है कि यह उत्पाद एक ऐसे दूरबीन प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसने मुश्किल अभियान संबंधी स्थितियों में रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलोंके लिए एक भरोसेमंद साथी के तौर पर काम किया है। दूरबीन को जारी करने के कार्यक्रम में रक्षा उत्पादन विभाग, युवा मामले और खेल मंत्रालय, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और वाइल्डलाइफ सोसाइटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ आईओएल के निदेशक मंडल के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Independence Day के मद्देनजर Jammu & Kashmir में High Alert, नियंत्रण रेखा से राजमार्गों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा

राहुल गांधी को बड़ी राहत, SC ने रद्द किया सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस

Asian Games 2026: Gold पर रहेगी नीरज चोपड़ा की नजर, 72 सदस्यीय Athletics टीम का ऐलान

सुपरस्टार Yash की फिल्म Toxic को मिला A सर्टिफिकेट, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज