भारत ने कोविड-19 से निपटने के प्रयासों को संयुक्त राष्ट्र गोलमेज सम्मेलन में किया रेखांकित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2021

नयी दिल्ली। भारत ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और संक्रमितों के उपचार के लिए नई दवाएं एवं टीके बनाने तथा अन्य उपाय करने संबंधी अपने प्रयासों को संयुक्त राष्ट्र के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आयोग (यूएन-सीएसडीटी) के उच्च स्तरीय गोलमेज सम्मेलन में रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें: देश में सभी वयस्कों को साल के अंत तक लग जाएगा कोविड रोधी टीका : हर्षवर्धन

मंगलवार को ऑनलाइन हुए इस सम्मेलन में डब्ल्यूएचओ के पैनल सदस्यों के अलावा गाम्बिया के सूचना एवं संचार अवसंरचना मंत्री, फिलीपीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और नेपाल के शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव (शिक्षा) ने भी हिस्सा लिया।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार