वैक्सीनेशन में अमेरिका से आगे निकला भारत, PM बोले- सबको टीका, मुफ्त टीका के लिए सरकार प्रतिबद्धत

By अंकित सिंह | Jun 28, 2021

देश में कोरोना संक्रमण के बीच टीकाकरण की रफ्तार तेजी से जारी है। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 के मामले में भारत अमेरिका से आगे निकल गया है। अब तक भारत में 32,36,63,297 वैक्सीन डोज़ दी गई हैं। भारत में टीकाकरण के रफ्तार को उस दिन गति मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता जताई थी और सब को मुफ्त में टीका उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। भारत में टीकाकरण अभियान के रफ्तार पकड़ने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को कहा कि ‘‘सबको टीका, मुफ्त टीका’’ के लिए सरकार की प्रतिबद्धता बनी हुई है। मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी जिसमें कहा गया कि भारत एक और उपलब्धि हासिल की है क्योंकि यहां लोगों को दी गयी टीकों की कुल खुराकों की संख्या अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और इटली जैसे देशों की तुलना में अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजे तक कोविड-19 रोधी टीके की 32.36 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत का टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ रहा है। इस अभियान में शामिल सबको बधाई। सबको टीका, मुफ्त टीका के लिए हमारी प्रतिबद्धता बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा