आईसीसी ODI टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़कर भारत तीसरे स्थान पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

दुबई। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में एकतरफा जीत के साथ भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी नवीनतम टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया। भारत 105 अंकों के साथ चौथे स्थान पर था लेकिन मंगलवार को 10 विकेट की जीत के साथ उसके 108 रेटिंग अंक हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा के छक्के से घायल हुई स्टैंड में बैठी छोटी बच्ची, इलाज के लिए दौड़ पड़े फीजियो देखें वीडियो

श्रीलंका के खिलाफ आस्ट्रेलिया के एकदिवसीय श्रृंखला गंवाने से भी उसे मदद मिली। टीम हालांकि लंबे समय तक तीसरे स्थान पर नहीं रह सकी और भारत एक बार फिर इस स्थान पर काबिज हो गया। इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो एकदिवसीय और वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करके भारत तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है। भारत अगर इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दोनों वनडे गंवा देता है तो फिर टीम पाकिस्तान के बाद चौथे स्थान पर खिसक जाएगी। पाकिस्तान अगली एकदिवसीय श्रृंखला अगले महीने रोटरडम में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा। बाबर आजम की अगुआई वाली टीम दौरे पर पांच दिन में तीन 50 ओवर के मुकाबले खेलेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य