RIMPAC 2026: दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यास में गरजने पहुंचा भारत का P-8I विमान, अमेरिकी हवाई द्वीप पर जुटी 30 देशों की सेनाएं

By रेनू तिवारी | Jul 04, 2026

हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific) में अपनी रणनीतिक पकड़ और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना का आधुनिक पी-8आई (P-8I) समुद्री गश्ती विमान अमेरिका के हवाई (Hawaii) पहुंच चुका है। भारतीय विमान यहाँ अमेरिकी प्रशांत बेड़े द्वारा आयोजित दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यास ‘रिम ऑफ द पैसिफिक’ (RIMPAC 2026) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। 

रिमपैक प्रतिभागी देशों को संयुक्त प्रशिक्षण का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। इसके माध्यम से आपसी सहयोग और संबंधों को मजबूत किया जाता है, जो समुद्री मार्गों की सुरक्षा और विश्व के महासागरों में सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

रिमपैक 2026 के कमांडर, कंबाइंड टास्क फोर्सेज (सीसीटीएफ) के वाइस एडमिरल जेफ जैब्लॉन ने एक बयान में कहा,‘‘जटिल और वास्तविक परिस्थितियों में संयुक्त प्रशिक्षण के माध्यम से सहभागी देश अपनी युद्धक तैयारियों को बेहतर बनाते हैं, युद्ध कौशल को और निखारते हैं तथा एक-दूसरे के साथ प्रभावी ढंग से संचालन करने के लिए आवश्यक अंतर-संचालन क्षमता को मजबूत करते हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे कहीं भी और कभी भी मिलकर काम कर सकें।’’

इसे भी पढ़ें: Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

अमेरिकी नौसेना के एक बयान के अनुसार इस अभ्यास में जमीन और पानी दोनों जगहों पर होने वाले अभियान, तोप और मिसाइल अभ्यास, पनडुब्बी रोधी युद्ध , हवाई रक्षा अभियान, सैन्य चिकित्सा, मानवीय सहायता एवं आपदा राहत, समुद्री डकैती विरोधी अभियान, बारूदी सुरंग निष्क्रियकरण, विस्फोटक आयुध निष्क्रियकरण तथा गोताखोरी और बचाव अभियान सहित अनेक प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।

समुद्र से आसमान तक महा-ट्रेनिंग

अमेरिकी नौसेना के बयान के मुताबिक, इस एक महीने से अधिक चलने वाले अभ्यास में सेनाएं बहुआयामी चुनौतियों से निपटने की तैयारी करेंगी। इसमें शामिल प्रमुख सैन्य ऑपरेशन इस प्रकार हैं:

जमीन और पानी दोनों पर होने वाले उभयचर (Amphibious) अभियान।

पनडुब्बी रोधी युद्ध (Anti-submarine warfare) और हवाई रक्षा अभियान।

मिसाइल और तोप दागने का लाइव अभ्यास।

समुद्री डकैती विरोधी अभियान और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करना।

आपदा राहत (HADR), सैन्य चिकित्सा, गोताखोरी और बचाव कार्य।

यह युद्धाभ्यास वैश्विक समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अंतरराष्ट्रीय महासागरों में सुरक्षित नौवहन (Safe Navigation) के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने वाला है। 

News Source- Press Trust OF India (यह खबर पीटीआई भाषा द्वारा प्रसारित की गयी है लेखक ने बस मामूली शाब्दिक और व्याकरण से संबंधित बदलाव किए हैं) 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup | Lionel Messi का महारिकॉर्ड! विश्व कप इतिहास में दागा 20वां गोल, पहली बार गोल्डन बूट के बेहद करीब लियोनेल

Ram Temple के बाद Badrinath Dham में भी हुई चढ़ावे में हेराफेरी! जांच के आदेश, SIT करेगी राम जन्मभूमि ट्रस्ट का री-ऑडिट

परमाणु संपन्न पाकिस्तान में छिड़ेगा गृहयुद्ध? ग्वादर मिलिट्री कैंप तबाह... मारे गये 30 से ज़्यादा सैनिक, बलूच विद्रोहियों की खुली चेतावनी!

Ahilyanagar School Bus Accident | महाराष्ट्र में बड़ा हादसा! अहिल्यानगर में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 15 छात्र घायल