कुलभूषण जाधव मामले में ICJ में आमने सामने होंगे भारत और पाक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

द हेग। अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा मौत की सजा दिये जाने के मामले में चार दिवसीय सार्वजनिक सुनवाई सोमवार को शुरू होगी। इस दौरान भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने नयी दिल्ली में पिछले सप्ताह कहा था कि भारत जाधव के अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। दरअसल, पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने सेवानिवृत्त नौसैन्य अधिकारी जाधव को अप्रैल 2017 में जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी जिसे भारत ने आईसीजे में चुनौती दी है। 

इसे भी पढ़ें : पाक विदेश मंत्री ने बताया कुलभूषण जाधव के खिलाफ हैं ठोस सबूत

आईसीजे ने नीदरलैंड के द हेग स्थित ‘पीस पैलेस’ में 18 से 21 फरवरी तक इस बहुचर्चित मामले में सार्वजनिक सुनवाई के लिए समयसीमा तय की है। भारत को 18 फरवरी को अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा जबकि पाकिस्तान 19 फरवरी को अपना पक्ष रखेगा। इसके बाद भारत 20 फरवरी को जवाब देगा जबकि इस्लामाबाद 21 फरवरी को अपनी अंतिम दलीलें देगा। आईसीजे का फैसला आगामी कुछ महीनों में आने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा