India Pakistan: गोपनीय मामला, सर्वदलीय बैठक में चर्चा होगी... युद्धविराम को लेकर ट्रंप के दावे पर बोले खड़गे

By अंकित सिंह | May 13, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच शांति समझौते का श्रेय लेने पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह मामला गोपनीय है और इस पर सर्वदलीय बैठक में चर्चा की जाएगी। खड़गे ने संवाददाताओं से कहा कि यह गोपनीय मामला है। हम सर्वदलीय बैठक में हर बात पर चर्चा करेंगे। इस बारे में यहां बात करना उचित नहीं है। भाकपा नेता डी राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री को विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देना चाहिए और इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना जरूरी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त करने की समझ की ओर बढ़ने के बीच, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) नेता टीकेएस एलंगोवन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मध्यस्थता के कथित प्रयासों का स्वागत करते हुए इसे एक 'अच्छा कदम' कहा। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत सरकार को ट्रम्प के साथ हुई चर्चाओं की प्रकृति को स्पष्ट करना चाहिए, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात अपने संबोधन में इसका उल्लेख नहीं किया। 

इसे भी पढ़ें: हमने न्यूक्लियर वॉर को रोका, मुझे गर्व है, ट्रंप ने फिर लिया भारत और PAK का युद्ध रुकवाने का क्रेडिट

एलनगोवन ने सोमवार को एएनआई से कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि उन्होंने युद्ध रोकने के लिए दोनों सरकारों से चर्चा की थी और प्रधानमंत्री ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। ट्रंप ने यह बयान क्यों दिया? क्या उन्होंने भारत सरकार से बात की? अगर उन्होंने चर्चा की है, तो उन्हें कहना चाहिए। युद्ध रोकना ट्रंप का एक अच्छा कदम है।" उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अपनी पार्टी के रुख को दोहराते हुए कहा कि इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है और आतंकवादियों का सफाया किया जाना चाहिए। हालांकि, डीएमके नेता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच हुई चर्चा का आधार सामने आना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope 27 July 2026 | जानें आपकी लव लाइफ में आज घुलेंगे मिठास के रंग या बढ़ेगी थोड़ी दूरी? आज का लव राशिफल

CWG 2026: Raja Muthupundi ने ग्लासगो में रचा इतिहास, 65kg वेटलिफ्टिंग में शानदार वापसी के साथ जीता सिल्वर मेडल

जिहाद और प्रतिरोध के अलावा कोई रास्ता नहीं, Mojtaba Khamenei ने Israel के खिलाफ Hezbollah के रुख की तारीफ़ की

France India Defence Deal | फ्रांस अगस्त के मध्य तक भारत के 114 राफेल जेट के लेटर ऑफ़ रिक्वेस्ट का दे सकता है जवाब