India-Pakistan Conflict: JDU सासंद ने उठाया शानदार कदम, सशस्त्र बलों के लिए दान किया एक साल का मूल वेतन

By अंकित सिंह | May 10, 2025

पहलगाम आतंकी हमले और जवाबी सैन्य हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) के माध्यम से सशस्त्र बलों को अपना एक साल का मूल वेतन दान करेंगे। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र सीतामढ़ी में मीडिया को जानकारी देते हुए यह घोषणा की। ठाकुर ने कहा कि सशस्त्र बल लगातार देश की रक्षा में लगे हुए हैं और एक भारतीय नागरिक के रूप में, उन्होंने भी अपना एक साल का मूल वेतन, जो लगभग 15 लाख रुपये है, दान करके योगदान करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor में मारे गए आतंकियों की आ गई सूची, लश्कर से जैश तक के आतंकी शामिल

भारत ने शुक्रवार रात श्रीनगर हवाई अड्डे सहित देश के उत्तर और पश्चिम में 26 स्थानों पर पाकिस्तान की ओर से किए गए ताजा ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। साथ ही उसने इस्लामाबाद पर हवाई हमलों के लिए अपने नागरिक विमानों को “ढाल” के रूप में इस्तेमाल करने और उनकी उड़ानों को खतरे में डालने का आरोप लगाया। पाकिस्तान ने लगातार तीसरी रात कई शहरों को निशाना बनाया। इस बार उत्तरी कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक को निशाना बनाया गया। सरकार ने कहा कि इस्लामाबाद ने बृहस्पतिवार रात भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के अपने असफल प्रयास में लेह से लेकर सर क्रीक तक 36 स्थानों पर तुर्किए के 300 से 400ड्रोन दागे। 

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन