भारत ने 26 स्थानों पर पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को किया विफल, पड़ोसी मुल्क के लाहौर, रावलपिंडी और इस्लामाबाद तक धमाके

By अंकित सिंह | May 10, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। भारत में पाकिस्तान का फतेह वन मिसाइल से हमला को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान मिसाइल को मार गिराया गया है।रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर, शोरकोट, झंग और रावलपिंडी से धमाकों की खबरें मिली हैं। शोरकोट में रफीकी एयरबेस के पास धमाकों की आवाज सुनी गई। यह दावा पाकिस्तानी मीडिया की ओर से की जा रही है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और उस पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा घबराने का कोई कारण नही है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बाताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा के पास 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गये। इनमें संदिग्ध हथियार वाले ड्रोन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थानों में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज एवं लक्खी नाला शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि एक सशस्त्र ड्रोन के निशाने पर फिरोजपुर में रिहायशी क्षेत्र आया जिसमें स्थानीय परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गये। प्रवक्ता ने कहा कि घायलों को चिकिस्ता सहायता प्रदान की गयी है तथा क्षेत्र को सुरक्षा बलों ने खाली करवा लिया है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है तथा जहां भी आवश्यकता है तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Roshibina Devi ने Asian Games में जीता रजत पदक, वुशु में भारत का नाम किया रोशन

Cristiano Ronaldo ने संन्यास की अटकलों को नकारा, कहा राष्ट्रीय टीम को अब भी मदद कर सकता हूं

एशियाई खेलों में भारतीय रोवर्स Satnam Singh और Salman Khan ने जीता कांस्य पदक

कर्नाटक में गहराया Drought संकट, डी. के. शिवकुमार ने केंद्र से 50% राहत राशि मांगी