रिश्ते सुधारने की दिशा में आगे बढ़े भारत-पाक, सीमा पर शांति के लिए बनाई आपसी सहमति

By अनुराग गुप्ता | Feb 25, 2021

नयी दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) के बीच बुधवार को हॉटलाइन पर बातचीत हुई है। इसमें 2003 के युद्धविराम समझौते को नए सिरे से लागू करने पर सहमति बन गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया था कि इस साल 28 जनवरी तक युद्धविराम के उल्लंघन की कुल 299 घटनाएं हुई हैं। जबकि पिछले साल 5133 बार युद्धविराम हुआ था। जिसके चलते नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब रहने वाले लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ता है। हालांकि, इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए युद्धविराम समझौते को लागू करने पर सहमति बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों ने युद्धविराम समझौते को सख्ती से लागू करने पर सहमति जताई है। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना आंतरिक संचार के लिए SAI ऐप का शुरू कर सकती है उपयोग 

2003 में लागू हुआ था युद्धविराम

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम 25 नवंबर 2003 की आधी रात को हुआ था। हालांकि, पाकिस्तान लगातार युद्धविराम का उल्लंघन करता आया है। बता दें कि आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान अक्सर आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराने की कोशिश करता आया है और यह किसी से छिपा नहीं है। इसी एवज में वह युद्धविराम का उल्लंघन करता आया है। 

इसे भी पढ़ें: LAC गतिरोध पर बोले सेना प्रमुख, सैनिकों का पीछे हटना दोनों पक्षों के लिए लाभकारी है 

युद्ध विराम के तहत युद्ध को या कहें संघर्ष को अस्थाई तौर पर रोकने का समझौता होता है और फिर समझौते करने वाले देश अक्रामक कार्रवाई नहीं करते हैं और यदि ऐसा होता है तो उसे उल्लंघन माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar 2 में Ari Ari का ज़माना वापस आया! 23 साल पुराने पंजाबी एंथम ने फिर मचाया गदर, आदित्य धर का मास्टरस्ट्रोक

Weight Loss Tips: Weight Loss का यह Secret Formula देगा कमाल के Results, 21 दिन में घटेगा 5 किलो वजन

LPG Crisis: कांग्रेस का सरकार पर हमला, राहुल बोले- पीएम नरेंद्र मोदी खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे

Parliament Session 2026: आसन पर ओम बिरला की वापसी, लोकसभा शुरू होते ही 12 बजे तक स्थगित