भारत और पाकिस्तान को अच्छे पड़ोसी की तरह कश्मीर मुद्दे का समाधान करना चाहिए : इमरान खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि कश्मीर का अनसुलझा विवाद चिंता का विषय है और दोनों देशों को अच्छे पड़ोसी की तरह वार्ता की मेज पर इस मामले का समाधान करना चाहिए। खान ने समाचार चैनल सीएनएन को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘अगर यह मुद्दा जारी रहता है तो हमेशा दोनों परमाणु शक्तियों के बीच संघर्ष होने की आशंका कायम रहेगी। तो आपके सवाल पर मेरा जवाब है, हां यह मुझे चिंतित करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और हमारा एकमात्र मुद्दा कश्मीर है और हमें अच्छे पड़ोसी की तरह वार्ता की मेज पर इसका समाधान करना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने की तारीफ तो गदगद हुए सीएम नीतीश, कहा- लंबे समय के लिए वंशवाद नुकसानदेह

उन्होंने कहा, ‘‘यह आसानी से बढ़ सकता था।’’ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि इसलिए उन्होंने तब के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सबसे शक्तिशाली देश के प्रमुख होने के नाते आह्वान किया था कि ‘‘यह बहुत अहम है कि हम इस कश्मीर मुद्दे का समाधान करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही मेरी सरकार सत्ता में आई, पहला काम मैंने किया कि भारत से संपर्क किया और मैंने कहा कि देखिए आप एक कदम हमारी ओर बढ़ेंगे तो हम दो कदम आपकी ओर बढ़ाएंगे।’’

खान ने दावा किया, ‘‘मैंने इसके लिए सभी कोशिश की।’’ उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य नहीं होने के लिए विचारधारा को दोषी ठहराया। अफगानिस्तान के मुद्दे पर खान ने कहा कि अमेरिका को ‘आज नहीं तो कल’’ तालिबान सरकार को मान्यता देना होगा।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य