भारत की संसदीय यात्रा उत्कृष्ट उपलब्धियों, कठिन चुनौतियों से भरी रही है : प्रह्लाद जोशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2023

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य मंगलवार को भारत की संसद की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के वास्ते आयोजित एक समारोह के लिए पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में एकत्र हुए। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह समारोह सोमवार को पुराने भवन में दोनों सदनों की अंतिम बैठक की याद में भी आयोजित किया जा रहा है। नये भवन को अब ‘भारत के संसद भवन’ के रूप में जाना जाएगा।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी मंच के दोनों कोनों पर बैठे थे। जोशी और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल भी मंच पर बैठे थे। इससे पहले, जब सांसद केंद्रीय कक्ष में इकट्ठा हुए तो प्रधानमंत्री मोदी हाथ जोड़कर सभी सदस्यों का अभिवादन करते नजर आए। यह समारोह भारत की संसद की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के लिए आयोजित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Pakistan में अगले साल आयोजित होंगे South Asian Games, 3 से 11 अप्रैल तक होगा मुकाबला

Nepal Flood के बाद UP के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट जारी, नदियों की निगरानी बढ़ी

HFT सेक्टर में Talent War: भारतीय छात्रों को 2 महीने की Training के लिए 60 लाख रुपये का बंपर Offer

Delhi Lakshmi Yojana के तहत 4190 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, हर माह मिलेंगे ₹2500