भारत ने ईरान मुक्केबाजी टूर्नामेंट में पांच पदक पक्के किये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदकधारी सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) और चार अन्य ने ईरान के चाबाहार में चल रहे माकरान कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिससे भारत ने इसमें पांच पदक पक्के किये। एशियाई खेलों के पूर्व कांस्य पदकधारी सतीश ने तुर्कमेनिस्तान के बाकी तोयचियेव को 5-0 से हराकर अंतिम चार चरण में जगह सुनिश्चित की जहां उनका सामना ऐमान रमजान से होगा। 

 

 

सेमीफाइनल में पहुंचने वाले अन्य मुक्केबाज मंजीत सिंह पंघाल (75 किग्रा), संजीत (91 किग्रा), ललित प्रसाद (52 किग्रा) और दीपक (49 किग्रा) हैं। मंजीत ने इराक के अमीर मोहसेन को 5-0 से जबकि पिछले साल इंडिया ओपन के स्वर्ण पदकधारी संजीत (91 किग्रा) ने हंगरी के एडम हमोरी को पराजित किया। मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन ललित प्रसाद (52 किग्रा) को महदी हबीबी को 5-0 से हराने में जरा भी मशक्कत नहीं करनी पड़ीं वहीं दीपक ने बेगी मीर को मात दी। 

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

YouTube Shorts का बड़ा दांव, नए AI Features से Instagram Reels और TikTok को मिलेगी कड़ी टक्कर

Kitchen Hack: आलू चिप्स में मिलाएं बस यह 1 चीज, बनेंगे एकदम Perfect और कुरकुरे

PM Modi का उद्योग जगत को मंत्र: मजबूत Indian Economy दुनिया की उम्मीद, अब Export पर हो जोर

Iran-Israel War के बीच भूकंप से दहला ईरान, न्यूक्लियर प्लांट के पास कांपी धरती, साजिश की आशंका?