बोरिक फोंट, लिथियम डील...लैटिन अमेरिका में भारत ने चल दिया ट्रंप कार्ड, MoU को लेकर प्रभासाक्षी से MEA ने क्या बताया?

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2025

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं। हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति बोरिक का स्वागत किया। चिली कॉपर का सबसे बड़ा उत्पादक है और वहां लिथियम का भंडार भी है। भारत इस वक्त नवीकरणीय ऊर्जा पर जोर दे रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जोर दे रहा है तो उस संदर्भ में क्या कोई समझौता हुआ है? प्रभासाक्षी के सवाल पर विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी (पूर्व) पेरियासामी कुमारन ने कहा कि क्रिटिकल मिनिरल्स हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इलेक्ट्रिक व्हीक्लस और बैट्री टेक्नोलॉजी सेक्टर में इसका प्रयोग बहुतायत मात्रा में होता है। इसके बारे में हमने एक एमओयू साइन किया है। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों को जारी किया तीन लाइन का व्हिप, कल पेश होगा वक्फ संशोधन बिल

दुनिया के नक्शे को जब भी आप देखेंगे तो आपको दो अमेरिकी महाद्वीप दिखेंगे। एक उत्तरी अमेरिका और दूसरा दक्षिणी अमेरिका। दरअसल चिली इसी दक्षिणी अमेरिका के सबसे निचले हिस्से पर है। इसकी सीमा अर्जेंटीना, बोलिविया और पेरू से लगती है। चिली को लैटिन अमेरिका में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए मोदी ने कहा कि भारत इस देश को अंटार्कटिका के प्रवेश द्वार के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा, रेलवे, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में चिली के साथ अपने सकारात्मक अनुभव साझा करने के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन