By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2026
व्यापार शुल्क के बढ़ते खतरों के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की नीतियों और सुधारों के कारण भारत एक ऐतिहासिक यात्रा की दहलीज पर है और परिस्थितियां उसके पक्ष में हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर दास ने स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का मतलब अलग-थलग पड़ना नहीं, बल्कि यह मूलभूत क्षमता और लचीलापन विकसित करने की एक रणनीति है।
उन्होंने कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता का अर्थ है घरेलू स्तर पर महत्वपूर्ण वस्तुओं और प्रौद्योगिकियों के उत्पादन की क्षमता विकसित करना और विदेशी स्रोतों पर अत्यधिक निर्भरता को कम करना। दास ने कहा कि भारत आज एक ऐतिहासिक यात्रा की दहलीज पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि ज्ञात और अज्ञात स्रोतों से चुनौतियां और बाधाएं आती रहेंगी।