T20 World Cup से पहले Smriti Mandhana का बड़ा दावा, 'टीम इंडिया अच्छी लय में, जीत का पूरा भरोसा'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2026

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अच्छी स्थिति में है। महिला टी20 विश्व कप 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। वनडे विश्व कप विजेता भारत 14 जून को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। मंधाना ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारा अभ्यास शिविर बहुत अच्छा रहा। मैं अभी इस बारे में इतना ही बताना चाहती हूं। मैं इस बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं देना चाहती हूं कि हमने किन चीजों पर काम किया है क्योंकि विश्व कप अब काफी करीब है।’’

मंधाना ने कहा, ‘‘हम विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं और उससे पहले हमें एक श्रृंखला में खेलना है। हमारी तैयारी अच्छी चल रही है और हम आगे भी कड़ी मेहनत करते रहेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि हम विश्व कप जीतकर भारत को गौरवान्वित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी