भारत ने रोहिंग्याओं के लिए बांग्लादेश को राहत सामग्री प्रदान की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2018

ढाका। भारत ने हिंसा के कारण म्यामां छोड़कर बांग्लादेश में शरणार्थी शिविरों में ठहरे रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थियों के लिए सोमवार को बांग्लादेश को 11 लाख लीटर से अधिक केरोसिन तेल और 20,000 स्टोर समेत राहत सामग्री दी। म्यामां से बड़े पैमाने पर रोहिंग्याओं के आ जाने से मुश्किल स्थिति में फंस गये बांग्लादेश ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप करने और म्यामां पर इस मुद्दे का समाधान करने के लिए दबाव डालने का आह्वान किया है।

पिछले साल अगस्त से 7,00,000 रोहिंग्या मुसलमान म्यामां के रखाइन प्रांत से भागकर बांग्लादेश चले गये। अगस्त में ही म्यामां में सेना ने रोहिंग्या मुसलमानों के कथित आतंकवादी संगठनों के विरुद्ध अभियान चलाया था। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त हर्षवर्द्धन श्रींगला ने बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री मोफाज्जेल हुसैन चौधरी को 11 लाख लीटर केरोसिन तेल और 20000 केरोसिन मल्टीविक स्टोव सौंपे। भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश ने जो सहायता मांगी थी यह उसी के अनुसार है। रखाइन प्रांत के विस्थापितों की जरुरतें पूरा करने के अपने प्रयासों के तहत बांग्लादेश को भारत द्वारा मानवीय सहायता का यह तीसरा चरण है। 

 

 

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir के पुंछ में ‘नफरती भाषण’ के लिए भाजपा नेता को निष्कासित किया गया

भाजपा ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अक्षत बांटकर भगवान राम का अपमान किया: Revanth Reddy

LSG vs MI IPL 2024: मुंबई को हराकर लखनऊ ने प्लेऑफ के लिए दावा किया पक्का, मार्कस स्टोयनिस का बेहतरीन प्रदर्शन

Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए रोजाना करें ये काम, घर आएगी सुख-समृद्धि