कोरोना से सुनियोजित तरीके से निपट रहा भारत, शाह बोले- पूरे विश्व ने हमारे प्रयासों की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2020

गांधीनगर। कोरोना वायरस को एक अभूतपूर्व चुनौती करार देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक महामारी के खिलाफ एक सुनियोजित लड़ाई लड़ रहा है। भाजपा नेता ने लोगों से वायरस का टीका आने तक सभी एहतियाती कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस एक अभूतपूर्व चुनौती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम इससे सुनियोजित तरीके से निपट रहे हैं और पूरे विश्व ने हमारे प्रयासों की सराहना भी की है।’’ 

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए