India, Qatar ने समुद्री सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2023

केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को कतर के परिवहन मंत्री जसीम सैफ अहमद अल-सुलैती से मुलाकात की और द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कतर सहयोग ऐतिहासिक घनिष्ठ संबंधों, नियमित और ठोस जुड़ाव के साथ लगातार प्रगाढ़ हो रहा है।

बयान में सोनोवाल के हवाले से कहा गया, बंदरगाह परिचालन, लॉजिस्टिक, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में बेहतर गतिविधियों को साझा करने के लिए भारतीय बंदरगाहों और कतर के बंदरगाहों के बीच बातचीत समेत द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता पर सार्थक चर्चा हुई। वित्त वर्ष 2021-22 में कतर के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 15.03 अरब डॉलर था। इस दौरान कतर को भारत का निर्यात 1.83 अरब डॉलर था और कतर से भारत का आयात 13.19 अरब डॉलर था। बयान के अनुसार, 2021 में भारत, कतर के लिए शीर्ष चार सबसे बड़े निर्यात स्थलों में से एक था और कतर के आयात के शीर्ष तीन स्रोतों में भी शामिल था।

प्रमुख खबरें

Numerology Tips: मूलांक 8 वाले 30 के बाद बनते हैं करोड़पति, ये है शनि की विशेष कृपा का कारण

युद्ध की तैयारी में लगे युनूस? बांग्लादेश ने तुर्किए से लिया हथियार, भारत अब करेगा तगड़ा इलाज!

Year Ender 2025: सोना-चांदी ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड, क्या 2026 में भी कायम रहेगी ये बादशाहत?

10 परमाणु मिसाइल तान दिए, पुतिन के घर पर अटैक के बाद रूस ने उठा लिया बड़ा कदम