Asian Games: भारत घुड़सवारी इवेंटिंग जंपिंग टीम और व्यक्तिगत वर्ग में आखिरी स्थान पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2023

भारतीय घुड़सवारों ने एशियाई खेलों में सोमवार को टीम और व्यक्तिगत जंपिंग फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन किया और आखिरी स्थान पर रहे। कुल 1077 . 20 पेनल्टी अंक के साथ भारतीय टीम पांचवें और आखिरी स्थान पर रही।

चीन ने 86 . 80 पेनल्टी अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। जापान (92.70) को रजत और थाईलैंड (93 . 90) को कांस्य पदक मिला। भारतीय टीम में विकास कुमार, अपूर्व दाभाडे और आशीष लिमये थे।

आशीष शनिवार को क्रॉसकंट्री में दो जंप चूकने के कारण बाहर हो गए थे। व्यक्तिगत वर्ग में विकास मामूली अंतर से शीर्ष तीन में जगह बनाने से चूके और चौथे स्थान पर रहे। उन पर ड्रेसेज में 32 . 40 और क्रॉसकंट्री में 8 . 80 पेनल्टी अंक लगे। दाभाडे 12वें स्थान पर रहे।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष