भारत परोपकार के लिए तैयार, दुनिया के लिए गुरु बन सकता है: आरएसएस प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि विश्व को एक ‘गुरु’ की जरूरत है और भारत वह ‘गुरु’ बन सकता है। वह ‘विश्वगुरु भारत’ विषय पर एक कार्यक्रम में व्याख्यान दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया को एक गुरु की जरूरत है और भारत वह गुरु हो सकता है। हमारा देश परोपकार के लिए तैयार है। हमें दूसरों के ईश्वर का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। हमें दुनिया भर में सभी के साथ सद्भाव से रहना चाहिए।’’ संविधान के बारे में बात करते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा कि इसकी प्रस्तावना के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों को भी नहीं बदला जा सकता।

प्रमुख खबरें

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.

Google के Cloud बिजनेस ने तोड़ा हर रिकॉर्ड, Profit तीन गुना बढ़कर कंपनी की बदली किस्मत

Anil Agarwal का बड़ा दांव: Vedanta के 5 टुकड़े, जानें Demerger के बाद किस शेयर में कितना दम