Bengal में LoP पद पर संग्राम, विधानसभा Speaker के खिलाफ High Court पहुंचीं ममता बनर्जी

By अभिनय आकाश | Jun 16, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं। अदालत के सूत्रों के अनुसार, ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता चुने जाने के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ याचिका दायर की है। ममता बनर्जी उसी मामले से संबंधित कार्यवाही के सिलसिले में अदालत पहुंची हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी ममता बनर्जी चुनाव बाद हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में वकील के रूप में कोलकाता हाई कोर्ट में पेश हुई थीं और अदालत में अपनी दलीलें रखी थीं। ऋतब्रत बनर्जी के मुताबिक, बागी विधायकों की तादाद 67-68 तक पहुंच सकती है। विधानसभा चुनाव तृणमूल कांग्रेस के कुल 80 विधायक चुनकर आए थे। ऋतब्रत बनर्जी ने सबसे पहले 58 विधायकों के समर्थन वाला पत्र स्पीकर रथिंद्र बोस को सौंपा था, जिसके बाद उनको विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता मिल गई थी। बाद में, बताते हैं, तीन अन्य विधायकों ने अलग अलग समर्थन पत्र दिए हैं। कुछ और विधायकों की ओर से भी ऐसे समर्थन पत्र सौंपे जाने का दावा किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार

Arabian Sea में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाक नौसेना का जहाज, भारत ने दूतावास प्रभारी तलब किया