नहीं बदला तालिबान, महज बदल गए साथी, बिपिन रावत बोले- भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार

By अनुराग गुप्ता | Aug 25, 2021

नयी दिल्ली। अफगानिस्तान के 33 प्रांतों पर तालिबान का राज है। समाचार माध्यमों से सामने आ रही तस्वीरों के जरिये वहां की स्थित पर अंदेशा लगाया जा सकता है। राष्ट्रपति अशरफ गनी अफगानिस्तान छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) चले गए हैं। अमेरिका ने अपना दूतावास छोड़ दिया है और अस्थायी रूप से काबुल हवाई अड्डे से अभियान चला रहा है। फिलहाल काबुल हवाई अड्डे पर करीब 6,000 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं, जो हवाई रास्ते से लोगों को वहां से निकालने का काम देख रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने सभी अफगान नागरिकों के लिए ई-वीजा अनिवार्य किया

इसी बीच सीडीएस जनरल बिपिन रावत का बयान सामने आया। 'भारत-अमेरिका साझेदारी: 21वीं सदी की सुरक्षा' कार्यक्रम में सीडीएस बिपिन रावत ने कहा कि हमने तालिबान के शासन का अनुमान लगाया था। अफगानिस्तान के विषय पर उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ है वह कुछ ऐसा था जिसका अनुमान लगाया गया था, केवल समय बदल गया है। भारतीय नजरिए से देखा जाए तो हम तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे का अनुमान लगा रहे थे।उन्होंने कहा कि हम इस बात से चिंतित थे कि अफगानिस्तान से आतंकवादी गतिविधि भारत में कैसे फैल सकती है। इसलिए इससे निपटने के लिए हमारी आकस्मिक योजनाएं चल रही थी। ऐसे में आप यह कह सकते हैं कि भारत किसी भी तरह की आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान की अमेरिका को अंतिम चेतावनी, कहा- 31 अगस्त तक अफगानिस्तान छोड़े सैनिक

तालिबान ने चौंका दिया !

प्रमुख खबरें

भारत का Merchandise Export अगस्त में 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर पहुंचा

संजू सैमसन के तेज 57 रन से Team India ने Afghanistan को 7 विकेट से हराया

Gurugram में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, FIR में हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी

तमिलनाडु में CPI और CPM ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मुकाबला हुआ पांच कोणीय