आस्ट्रेलिया में दिन-रात्रि टेस्ट खेलने के लिए भारत तैयार: विराट कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

मुंबई। कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को यहां कहा कि भारतीय टीम इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया में दिन-रात्रि टेस्ट क्रिकेट खेलने को तैयार है। इससे पहले आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कोहली पर कटाक्ष करते हुए आस्ट्रेलिया दौरे पर दिन-रात्रि टेस्ट खेलने की चुनौती दी थी लेकिन भारतीय कप्तान ने उन्हें अपने अंदाज में ही जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें: 4डे टेस्ट पर सहवाग का कटाक्ष: चार दिन की चांदनी होती है टेस्ट क्रिकेट नहीं

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हमने यहां दिन-रात्रि टेस्ट खेला, हम उसके नतीजे से संतुष्ट हैं। हमारे पास किसी भी टीम से, कही भी, किसी भी परिस्थिति या प्रारूप में खेलने की क्षमता है। अब वह चाहे सफेद गेंद हो या लाल गेंद और गुलाबी।’’ पिछले साल जब पेन से इस बारे में पूछा गया था तब उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा था कि आस्ट्रेलियाई टीम को शायद कोहली से पूछना चाहिए कि वह दिन रात्रि टेस्ट खेलना चहते है या नहीं।

प्रमुख खबरें

NCLAT ने Affle 3i की याचिका खारिज की, Talent Unlimited के खिलाफ CIRP जारी रहेगा

Consumer Durables Market: भारत में 2030 तक 3.25 लाख करोड़ रुपये का होगा उद्योग, BCG-CII रिपोर्ट

त्योहारी सीजन से पहले AC, TV और Washing Machine के दाम 8% तक बढ़ेंगे

Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया