अफगानिस्तान में फैल रहा तालिबान का कब्जा, भारत ने कंधार से वापस बुलाया स्टाफ, कॉन्सुलेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2021

नयी दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति और कंधार के आस-पास के नए इलाकों पर तालिबाल के कब्जे के मद्देनजर इस दक्षिणी अफगान शहर में अपने वाणिज्य दूतावास से करीब 50 राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों को वापस बुला लिया है। इस संबंधी जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों के एक समूह समेत भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों और अन्य कर्मियों को स्वदेश लाने के लिए भारतीय वायुसेना के एक विशेष विमान को शनिवार को भेजा गया। क्षेत्र में कई अहम इलाकों पर तालिबान के तेजी से कब्जा जमाने और पश्चिम अफगानिस्तान में सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर भारत ने कंधार में वाणिज्य दूतावास अस्थायी रूप से बंद करने का कदम उठाया है। काबुल में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कहा था कि कंधार और मजार-ए-शरीफ में दूतावास और वाणिज्य दूतावासों को बंद करने की कोई योजना नहीं है। दो दिन पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह अफगानिस्तान में बिगड़ती स्थिति और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर इसके प्रभाव को लेकर नजर रखे हुए है।

प्रमुख खबरें

TMC के 20 बागी सांसदों में से 17 दुर्गा पूजा से पहलेजॉइन करेंगे बीजेपी? सामिक भट्टाचार्य ने दावों को नकारा

Hormuz बंद, Bab el-Mandeb पर Houthis का कब्जा, Saudi Arabia पर दे दनादन हमले, दुनिया की बढ़ी टेंशन

Sonbhadra में ट्रक के गुप्त केबिन से 220 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर अरेस्ट

BRICS में भारत की शानदार कूटनीतिक सफलता ने Brand Modi को और मजबूत कर दिया है