देश में एक दिन में 15,388 नए मामले आए सामने, 77 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,388 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,44,786 हो गई, जिनमें से 1,08,99,394 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 77 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,57,930 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार छह दिन तक कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में बढ़ोतरी के बाद आखिरकार वे कम हुए। देश में अभी 1,87,462 लोगों का कोरोना वायरय संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.67 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर भी घटकर 1.40 प्रतिशत हो गई है।

प्रमुख खबरें

L&T का बड़ा ऐलान: Middle East संकट से Growth पर लगेगा ब्रेक, आय का अनुमान घटाया

FIFA World Cup 2026 प्रसारण पर फंसा पेंच, क्या सरकारी चैनल DD Sports बनेगा आखिरी सहारा?

Google DeepMind में बगावत: Military AI सौदे पर भड़के कर्मचारी, बनाई शक्तिशाली Union

AI की जंग में Anthropic का नया दांव, OpenAI को टक्कर देने के लिए Banking Sector में उतारे नए Tools