देश में कोविड-19 के 28,903 नए मामले, 188 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2021

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में 28,903 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,14,38,734 हो गई। इस साल एक दिन में सामने आए यह सर्वाधिक मामले हैं। आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 13 दिसम्बर को 24 घंटे में वायरस के 30,254 नए मामले सामने आए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 188 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,59,044 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार सातंवे दिन वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई और उसके साथ ही उपाचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 2,34,406 हो गई ,जो कुल मामलों का 2.05 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

बेकाबू होती जा रही है महंगाई, CPI बढ़कर 5.54% हुई, प्याज हुआ 108% महंगा!

खाने-पीने की चीज़ें महंगी होने से सितंबर में भारत की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% हुई

RBI के कदमों से घरेलू मुद्रा को सहारा, US Dollar के मुकाबले रुपया 96 पैसे चढ़ा

Saif Ali Khan ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर रखा कदम, सिर्फ अपनी पत्नी Kareena Kapoor को करते हैं फॉलो