राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- मोदी द्वारा निर्मित त्रासदियों के बीच जूझ रहा है भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीडीपी विकास दर में भारी गिरावट और चीन के साथ सीमा पर गतिरोध को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्मित’ त्रासदियों के बीच देश मुश्किलों से जूझ रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत मोदी द्वारा निर्मित त्रासदियों के बीच मुश्किलों से जूझ रहा है। जीडीपी में -23.9 प्रतिशत की ऐतिहासिक गिरावट हुई। 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर है। 12 करोड़ नौकरियां चली गईं।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘ केंद्र राज्यों को जीएसटी का बकाया नहीं दे रहा है। दुनिया भर में प्रतिदिन कोरोना के सबसे ज्यादा मामले और मौतें भारत में हो रही हैं। हमारी सीमाओं पर विदेशी आक्रमकता है।’’ 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR