कारगिल युद्ध में देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों को याद कर रहा भारत

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 26, 2021

शिमला। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना व सह प्रभारी संजय टंडन शिमला ग्रामीण में भजापा जिला शिमला के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित करगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। अविनाश राय खन्ना ने कहा भारत कारगिल युद्ध के 22 साल पूरे होने पर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों को याद कर रहा है, भारतीय सेना ने 22 साल पहले अपनी वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई।

इसे भी पढ़ें: कारगिल युद्ध के हीरो थे सौरभ कालिया, सबसे पहले पाकिस्तानी घुसपैठ का लगाया था पता

कारगिल विजय दिवस पर कई सेवा निवृत्त सैनिकों और सेना के जवानों की विधवाओं को सम्मानित भी किया गया। भजापा कार्यकर्ताओं के साथ शहीदों को श्रद्धा सुमन अपरित की। बैठक में जिला अध्यक्ष रवि मेहता, 2017 के प्रत्याशी प्रमोद शर्मा, प्यार सिंह, आशुतोष वैद्य, किरण बावा, ईश्वर रोहल, दिनेश शर्मा, ललित साहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

प्रमुख खबरें

Meena Kumari Birth Anniversary: Tragedy Queen का फिल्मी सफर जितना सफल, असल जिंदगी उतनी दर्दनाक

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब