यूक्रेन में फंसे बांग्लादेशी नागरिकों को भारत ने किया रेस्क्यू, शेख हसीना बोलीं- मोदी जी थैंक यू

By अंकित सिंह | Mar 09, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध की वजह से पूरी दुनिया चिंता में है। हालांकि भारत ने ऑपरेशन गंगा के तहत वहां फंसे अपने नागरिकों को रेस्क्यू किया। भारत सरकार की पहल की दुनिया में सराहना हो रही है। सबसे खास बात तो यह भी है कि भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत अपने नागरिकों का रेस्क्यू किया बल्कि पड़ोसी मुल्कों के भी नागरिकों को वहां से निकालने का काम किया गया। भारत सरकार के इस अभियान के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल के अलावा कई अन्य देशों के नागरिक अपने मुल्क लौटे हैं। इसको लेकर भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना हो रही है और सभी शुक्रिया कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन गंगा के तहत भारत ने 9 बांग्लादेशी नागरिकों का यूक्रेन से रेस्क्यू किया है। बांग्लादेश के नागरिकों को रेस्क्यू किए जाने के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहां है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने 'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन से अपने 9 नागरिकों को बचाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इस ऑपरेशन के तहत नेपाली, ट्यूनीशियाई छात्रों को भी बचाया गया। 

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।