Operation Sindoor के तहत भारत ने दिया पाकिस्तान को जवाब, कर दी बड़ी स्ट्राइक

By अभिनय आकाश | May 07, 2025

पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने बदला लेते हुए मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। भारत के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘सिंदूर’ नामक ऑपरेशन में भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमले किए। पीओके में रात के तकरीबन 2 बजे ये कंफर्मेशन आई। लेकिन सटीक समय बता पाना मुश्किल है कि कितने बजे ये नया है। लेकिन दो बजे ये खबर आ गयी थी और फिर बाद में इंडियन आर्मी ने ये डिक्लेयर कर दिया कि हाँ हमने पहलगाम का बदला लिया है। हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाया है, उस महिला की खातिर जो जमीन पर अपने पति की लाश लिए बैठी थी। उन तमाम चीखती औरतों के लिए जिन्होंने अपने पतियों को खोया। 

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की