भारत और रूस की साझेदारी शांति के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है : President Murmu

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि भारत और रूस के बीच साझेदारी शांति, स्थिरता और आपसी सामाजिक-आर्थिक एवं तकनीकी प्रगति के लिए एक साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज के दौरान मुर्मू ने संबोधित किया।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन और उनके शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए, मुर्मू ने कहा कि उनकी (पुतिन की) यात्रा कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी का 25वां साल है। इस रणनीतिक साझेदरी की शुरुआत अक्टूबर 2000 में हुयी थी जब राष्ट्रपति के तौर पर पुतिन पहली बार भारत आये थे।

मुर्मू ने भारत और रूस की विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के प्रति रूसी राष्ट्रपति पुतिन के समर्थन और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की सराहना की। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘हमारी साझेदारी शांति, स्थिरता और पारस्परिक सामाजिक-आर्थिक तथा तकनीकी प्रगति के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वर्ष 2025 भारत-रूस की बहुआयामी साझेदारी के लिए विशेष रूप से फलदायी रहा है, जिसमें उच्च-स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान, व्यापार और अर्थव्यवस्था, रक्षा, असैन्य परमाणु सहयोग, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, संस्कृति तथा जन-से-जन संपर्क जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।’’

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने इस बात पर विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच कई वर्षों से बनी मित्रता आने वाले वर्षों में भी मजबूत होती रहेगी। इस भोज में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा अन्य गणमान्य लोग शामिल हुये।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Pulwama Attack Anniversary पर आतंकी साजिश का अलर्ट, DGP Nalin Prabhat ने Samba Border का किया दौरा

शनि प्रदोष व्रत 2026: साढ़ेसाती-ढैय्या से मुक्ति के लिए करें ये 5 Astro Upay, मिलेगी Shani Dev की कृपा

Pulwama Terror Attack Anniversary | शहीदों को नमन! पुलवामा के बलिदानियों को उपराज्यपाल ने किया याद, कहा- ऋणी रहेगा देश

PM Modi Emergency Landing Facility in Dibrugarh | उत्तर-पूर्व की सुरक्षा और विकास को नई उड़ान! डिब्रूगढ़ में ELF पर उतरे PM मोदी