India Russia के रिश्तों में नई रफ्तार; President Putin ने रक्षा, ऊर्जा और व्यापार में सहयोग देने का किया वादा

By Neha Mehta | Dec 05, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, ऊर्जा सहयोग और भविष्य की आर्थिक रूपरेखा पर महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गईं। राष्ट्रपति पुतिन भारत आगमन पर मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और सार्थक वार्ता के लिए भारत नेतृत्व का आभार व्यक्त करते दिखाई दिए।

 

इसे भी पढ़ें: 23rd India-Russia Summit में मोदी–पुतिन की बड़ी घोषणाएँ, Vision 2030 पर हस्ताक्षर

 उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच वर्षों से स्थापित मजबूत संवाद प्रणाली लगातार सुदृढ़ हो रही है- “प्रधानमंत्री मोदी और मैंने एक घनिष्ठ कार्यकारी संवाद स्थापित किया है। हम एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे, और हम व्यक्तिगत रूप से रूस–भारत संवाद की देखरेख कर रहे हैं।”

राष्ट्रपति पुतिन ने भारत–रूस व्यापारिक संबंधों में सकारात्मक प्रगति का उल्लेख किया कि  “पिछले वर्ष हमारे द्विपक्षीय व्यापार में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। हम वर्तमान में अनुमान लगा रहे हैं कि इस वर्ष का व्यापार समझौता उसी प्रभावशाली स्तर पर बना रहेगा।”

इसे भी पढ़ें: Putin के भारत दौरे से Pakistan में मचा हड़कंप, सत्ता के गलियारों से लेकर टीवी स्टूडियो तक दिख रही चिंता की लहर

उन्हीं के अनुसार, दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियाँ अब स्थिर और संरचित ढांचे में आगे बढ़ रही हैं। पुतिन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय मुद्दों और चुनौतियों की एक महत्वपूर्ण सूची साझा की है जिन पर दोनों सरकारों को ध्यान देना चाहिए, और हम उन पर कार्रवाई करेंगे। भारत और यूरेशियन आर्थिक संघ (EAEU) के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने से इसमें मदद मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि दोनों देश आपसी व्यापार में राष्ट्रीय मुद्राओं के बढ़ते उपयोग को प्रोत्साहित कर रहे हैं- “हमारे देश धीरे-धीरे राष्ट्रीय मुद्राओं में आपसी समझौते की ओर बढ़ रहे हैं, जो पहले से ही 96% वाणिज्यिक लेन-देन के लिए ज़िम्मेदार हैं।”

ऊर्जा साझेदारी को लेकर भी पुतिन ने आश्वस्त किया कि रूस भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में विश्वसनीय भागीदार बना रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में दोनों देशों के बीच ऊर्जा व्यापार और भी विस्तृत करने पर काम होगा। संयुक्त प्रेस वार्ता ने यह स्पष्ट किया कि भारत और रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी आने वाले वर्षों में और मजबूत होने जा रही है। रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, तकनीक, शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने का वादा दोनों नेताओं ने किया।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू