भारत की बड़ी कामयाबी, 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की करेगा मेजबानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2018

ब्यूनस आयर्स। भारत 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यह घोषणा की। उस साल देश की आजादी के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं। जी-20 विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है। मोदी ने यहां अर्जेंटीना की राजधानी में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में यह घोषणा की। वर्ष 2022 में जी 20 सम्मेलन की मेजबानी इटली को करनी थी।

 

यह भी पढ़ें: विश्व के सामने आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती, अंतरराष्ट्रीय कानून की जरूरत: देवेगौड़ा

 

मोदी ने भारत को इसकी मेजबानी मिलने के बाद इसके लिए इटली का शुक्रिया अदा किया। साथ ही, उन्होंने जी-20 समूह के नेताओं को 2022 में भारत आने का न्यौता दिया। वर्ष 2022 में भारत की आजादी के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: UN के आतंकरोधी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए काम करने की जरूरत: मोदी

 

प्रधानमंत्री ने घोषणा के बाद ट्वीट किया, ‘‘वर्ष 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। उस विशेष वर्ष में, भारत जी-20 शिखर सम्मेलन में विश्व का स्वागत करने की आशा करता है। विश्व की सबसे तेजी से उभरती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में आइए। भारत के समृद्ध इतिहास और विविधता को जानिए और भारत के गर्मजोशी भरे आतिथ्य का अनुभव लीजिए।’’ 

प्रमुख खबरें

PM से कोई नहीं पूछता कि वह कहां घूम रहे हैं? राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा का इमरान मसूद ने किया बचाव

Sansad Diary: लोकसभा में VB-G Ram G बिल पर चर्चा, परमाणु ऊर्जा बिल पास

Shaurya Path: Prithviraj Chavan ने Operation Sindoor की सफलता पर सवाल उठाकर सीधे-सीधे Indian Armed Forces का अपमान किया है

भारत में मैन्युफैक्चरिंग घट रही है, इसे मजबूत करने...जर्मनी में BMW बाइक की सवारी करते हुए राहुल ने क्या कहा?