मिशन शक्ति से भारत की सुरक्षा क्षमता बढ़ी, देश चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बना: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

नयी दिल्ली। भारत द्वारा अंतरिक्ष में एंटी सैटेलाइट मिसाइल से एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराए जाने की उपलब्धि का भाजपा नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों ने स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि ‘मिशन शक्ति’ से न केवल भारत की सुरक्षा क्षमता बढ़ी है बल्कि देश अंतरिक्ष के क्षेत्र में चौथी महाशक्ति बन गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है, निर्णायक नेतृत्व मजबूत देश का निर्माण करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मिशन शक्ति से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह सुनिश्चित करने के लिये धन्यवाद देता हूं कि भारत अपने लोगों के हितों एवं सभी मोर्चों पर सुरक्षा मजबूत कर रहा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: मिसाइल क्षमता पर राष्ट्र को संबोधित कर मोदी ने जमीनी मुद्दों से ध्यान भटकाया: अखिलेश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा ‘‘ ऐतिहासिक  मिशन शक्ति  को सफल बनाने के लिए हमारे वैज्ञानिकों और देश की जनता को बधाई। हमने एक लो ऑर्बिट सैटेलाइट को मार गिराया है, जिसका मतलब है कि हम देश पर आने वाले किसी भी प्रकार के खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं।’’ गडकरी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘भारत की सैन्य और स्पेस क्षमता का यह उत्कृष्ट उदाहरण है। हमारे वैज्ञानिकों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हमारा देश सक्षम हाथों में है।’’ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने आज अपना नाम ‘स्पेस पावर’ के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक दुनिया के 3 देशों अमेरिका,रूस, और चीन को यह उपलब्धि हासिल थी। अब भारत चौथा देश है, जिसने आज यह सिद्धि प्राप्त की है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मिशन शक्ति हमारे वैज्ञानिकों की इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वैज्ञानिकों और देशवासियों को इसकी बधाई।’’

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी