कश्मीर पर भारत का रुख स्पष्ट, तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेंगे: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

वाशिंगटन। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की हर गुंजाइश को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए कहा है कि भारत का रुख दशकों से स्पष्ट रहा है और इस मामले पर कोई भी बातचीत द्विपक्षीय ही होगी। जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक महासभा सत्र में भाग लेने के बाद रविवार रात न्यूयार्क से यहां पहुंचे। संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने विश्व के दर्जनों नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। कश्मीर में मध्यस्थता के संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने बुधवार को भारतीय संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भारत का रूख करीब 40 साल से इस बात को लेकर स्पष्ट है कि हम मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेंगे... और जो कुछ भी बातचीत होनी है, वह द्विपक्षीय होगी।’’

इसे भी पढ़ें: एस-400 डील पर भारत ने अमेरिका से कहा, रूस से क्या खरीदना है क्या नहीं, यह हमारा अधिकार

विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर उनकी आधी बैठकों में जम्मू-कश्मीर में हालिया घटनाक्रम का मामला उठा। उन्होंने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 के संदर्भ में, मेरे लिए संख्या बताना मुश्किल होगा, लेकिन मैं कहूंगा कि मेरी करीब आधी बैठकों में इस मामले पर बात हुई और शायद मेरी आधी बैठकों में इस पर बात नहीं हुई। ऐसा नहीं था कि मुझसे बात करने वाले हर व्यक्ति ने इसी ज्वलंत प्रश्न पर बात की।’ उन्होंने कहा कि सच कहूं, तो इनमें से अधिकतर बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह मामला जिन लोगों ने उठाया, उनके लिए यह प्राथमिक रुचि का विषय नहीं था।

प्रमुख खबरें

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग

Nandigram Bypoll में BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ ने तय किया 1.10 लाख वोटों का लक्ष्य