Jammu and Kashmir Police का बड़ा एक्शन! राजौरी में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी सरगना की 81 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

By रेनू तिवारी | Nov 13, 2026

आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियानों के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने शिकंजा कसना और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकवादी सरगना की करोड़ों की अचल संपत्ति को कुर्क (अटैच) कर लिया है। कुर्क की गई इस संपत्ति का बाजार मूल्य लगभग 81 लाख रुपये आंका गया है। 

अधिकारी ने बताया कि संपत्ति मोहम्मद अरशद की है, जो खबलान गांव का निवासी और स्थानीय आतंकवादी था। वह करीब 15 साल पहले अवैध रूप से नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) चला गया था। अधिकारी के मुताबिक, अरशद के गांव में स्थित 2.14 कनाल जमीन को कुर्क किया गया है। जमीन का बाजार मूल्य 81 लाख रुपये है। यह कार्रवाई 2011 में स्थानीय थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई है। इससे पहले, थानामंडी में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रह रहे 10 आतंकवादी सरगनाओं की करोड़ों रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया गया था। यह कार्रवाई आतंकवाद के मददगार नेटवर्क को ध्वस्त करने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के तहत लगातार जारी प्रयासों का हिस्सा थी।

राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ा संदेश
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों, उनके समर्थकों और अलगाववादी नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। पाकिस्तान में बैठकर घाटी या अन्य क्षेत्रों में अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले आतंकवादियों की संपत्तियों को कुर्क करने की इस कार्रवाई से साफ संदेश जाता है कि कानून का शिकंजा उन तक भी कस रहा है जो देश छोड़कर सीमा पार सुरक्षित बैठे होने का भ्रम पाल रहे हैं।

प्रशासन और पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहने की उम्मीद है, ताकि आतंकवाद की जड़ों को पूरी तरह से उखाड़ फेंका जा सके।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Yuanjun Tang को Manhattan Court ने नहीं सुनाई जेल, चीन के लिए जासूसी का जुर्म स्वीकारा था

Philadelphia के पास Delaware नदी पर बने ड्रॉब्रिज से मालवाहक जहाज टकराया, यातायात ठप

Moscow में Putin से मिले अमेरिकी दूत, Zelenskyy से वार्ता के लिए पहुंचे Dublin

मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ 26 नवंबर से देशव्यापी प्रदर्शन करेगा People Against SIR