भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता यूपी से होकर जाता है: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है, उसी तरह भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता भी उप्र से ही होकर जाता है। शाह ने यहां दूसरी ‘ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में 65 हजार करोड़ रुपये की 250 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कहा, वर्षों से एक उक्ति सुनता आया हूं। सोलह साल की उम्र से सुन रहा हूं कि पीएम बनना है तो उसका रास्ता लखनऊ से होकर जाता है। अटल बिहारी वाजपेयी जी यहीं से प्रधानमंत्री बने और अब नरेन्द्र मोदी भी उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री बने ... ये बात सही थी। अस्सी सीटें हैं, पहले 85 होती थीं...। देश के पीएम बनने का रास्ता लखनऊ से होकर जाता था।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लोक उत्सव के तौर पर मनाने का किया आह्वान

गृहमंत्री ने कहा, ‘‘फरवरी 2018 में जब चार लाख 68 हजार करोड़ रुपये निवेश के, लगभग 1,000 से अधिक के एमओयू हुए तो मुझे बहुत खुशी हुई कि उत्तर प्रदेश के अंदर एक नई शुरुआत हुई है और अब देश के सबसे बड़े प्रदेश के अंदर आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने निवेशकों के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण काम किया, वह यहां की कानून व्यवस्था को अच्छा करने का काम है। शाह ने कहा कि वह महज एक साल में उत्तर प्रदेश में एक लाख 20 हजार करोड़ रुपये की निवेश योजनाओं पर अमल कराने को बहुत बड़ी सिद्धि मानते हैं। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प