भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने थाईलैंड ओपन में 4 कांस्य पदक जीते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2019

बैंकाक। भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां एसईटी थाईलैंड जूनियर एंड कैडेट ओपन में रविवार को चार कांस्य पदक जीते। ओसिक घोष और आशीष जैन (होप ब्वाएज सिंग्ल्स), सयानी पांडा (होप गर्ल्स सिंग्ल्स) और जूनियर ब्वाएज टीम (मनीष शाह, रीगन अल्बुक्वेर्के तथा दीप्ति पाटिल) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन अंतिम चार के मुकाबले में हार के साथ उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

ओसिक ने हांगकांग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मासा हिको यान को क्वार्टर फाइनल में 3-1 से हराया लेकिन वह सेमीफाइनल में सिंगापुर के तान निकोलस के हाथों 1-3 से हार गए। आशीष भी थाईलैंड के वोरासेट बी पर 3-0 की जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे लेकिन वह सिंगापुर के ले इलीवर्थ के हाथों 1-3 से हार गए। 

इसे भी पढ़ें: टेनिस चैम्पियन मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस लिया

लड़कियों के वर्ग में भी भारत को निराशा हाथ लगी। सयानी ने क्वार्टर फाइनल में मालदीव की फातिमा धीमा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा लेकिन अंतिम चार के मुकाबले में वह हांगकांग की सैम लॉ के हाथों 0-3 से हार गईं। भारत की नम्बर 1 टीम मानुष, रीगन और दीप्ति सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। उसने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की टीम को 3-1 से हराया लेकिन वह सेमीफाइनल में सिंगापुर 1 टीम से 0-3 से हार गई।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow