भारत ने यूएनजीए में कहा, पाकिस्तान आग बुझाने वाला बनकर आग लगाता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2021

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कश्मीर मुद्दे का राग अलापने पर इसके जवाब में कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां आतंकवादी बेरोक टोक आ जा सकते हैं। भारत ने कहा कि पाकिस्तान ‘‘आग लगाने वाला’’ है जबकि खुद को ‘‘आग बुझाने वाले’’ के रूप में पेश करने का दिखावा करता है और पूरी दुनिया को उसकी नीतियों के कारण तकलीफ उठानी पड़ी है क्योंकि वह आतंकवादियों को पालता है।

इसे भी पढ़ें: 4 साल की सौतेली बहन से भाई ने किया दुष्कर्म, दोषी को मिली मौत की सजा

यह वह देश है जिसने खुद आग लगायी है और खुद को आग बुझाने वाले के रूप में पेश करता है। पाकिस्तान आतंकवादियों को इस उम्मीद में पालता है कि वे केवल पड़ोसियों को नुकसान पहुंचाएंगे। क्षेत्र और वास्तव में पूरी दुनिया को उनकी नीतियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। दूसरी ओर, वे अपने देश में सांप्रदायिक हिंसा को आतंकवादी कृत्यों की आड़ में छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ खान ने अपने संबोधन में पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के भारत सरकार के फैसले और पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बारे में बात की।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

ISRO के साथ साझेदारी असाधारण, विज्ञान अभियानों में क्षमता विकास सराहनीय: NASA

KM Shaji ने Range Rover विवाद पर दी सफाई, अनुमति लेकर दोस्त की गाड़ी इस्तेमाल करने का दावा

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक