Venezuela पर US एक्शन के पर बवाल, राष्ट्रपति Maduro की गिरफ्तारी पर भारत ने कहा- शांति से सुलझाएं मसला

By एकता | Jan 04, 2026

वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर भारत सरकार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर वहां के ताजा हालातों पर 'गहरी चिंता' व्यक्त की है। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह वेनेजुएला में तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें: US-Venezuela Conflict । मादुरो की गिरफ्तारी और कराकास पर हमला, Trump के एक्शन के पीछे की 3 बड़ी वजहें

भारतीय नागरिकों के लिए सख्त चेतावनी

बढ़ते तनाव को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ही एक ट्रैवल एडवायजरी जारी की थी। इसमें भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे वेनेजुएला की सभी 'गैर-जरूरी यात्रा' से बचें। जो भारतीय वर्तमान में वहां मौजूद हैं, उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतने और अपनी आवाजाही सीमित रखने को कहा गया है।

कराकास स्थित भारतीय दूतावास वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लगातार संपर्क में है। आपातकालीन स्थिति के लिए दूतावास ने निम्नलिखित संपर्क सूत्र साझा किए हैं, ईमेल: cons.caracas@mea.gov.in और हेल्पलाइन नंबर: +58-412-9584288।

इसे भी पढ़ें: Delcy Rodriguez बनीं अंतरिम राष्ट्रपति, ट्रंप ने Venezuela को अमेरिकी नियंत्रण में लिया

क्या है पूरा विवाद?

यह कूटनीतिक हलचल तब शुरू हुई जब शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने काराकास में एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन चलाया। 'नारको-टेरेरिज्म' पर कार्रवाई के नाम पर किए गए इस हमले में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाया गया है। ट्रंप ने एलान किया है कि सत्ता के सुरक्षित हस्तांतरण तक वेनेजुएला का प्रशासन अमेरिका के नियंत्रण में रहेगा। भारत के लिए वेनेजुएला सामरिक और ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है, इसलिए नई दिल्ली के इस बयान को वैश्विक राजनीति में अहम माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर