Russia-Ukraine Crisis: भारत ने UN में कहा- यूक्रेन में 20,000 भारतीयों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपर‍ि

By निधि अविनाश | Feb 22, 2022

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मंगलवार को कीव, संयुक्त राज्य अमेरिका, 5 यूरोपीय देशों और मेक्सिको के अनुरोध पर यूक्रेन पर मंगलवार को एक आपातकालीन बैठक कर रही है। बता दें कि, यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक पर सब बोल सकते है और भारत ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने देश को संबोधित करते हुए कहा शांति की मांग की है और कहा कि, हम किसी से या किसी चीज़ से नहीं डरते।

रूस ने सोमवार को यूक्रेन के दो प्रांतों लुहांस्क और डोनेट्स्क को स्वतंत्र देशों के रूप में मान्यता देने की घोषणा की।इस फैसले पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दो टूक कहा है कि उनका देश किसी चीज से नहीं डरता।

अलगाववादी नेताओं ने डिक्री पर हस्ताक्षर किए

पुतिन ने रूस के सरकारी टीवी चैनल पर अलगाववादी नेताओं के साथ डिक्री पर हस्ताक्षर किए।जर्मनी और फ्रांस को भी इसकी जानकारी दे दी गई थी। दोनों देशों ने इस फैसले पर निराशा व्यक्त की है।यूक्रेन के अधिकारियों को डर है कि अलगाववादी नेता अब रूस से सैन्य मदद का अनुरोध कर सकते हैं, जिससे इन क्षेत्रों में रूसी सैन्य कार्रवाई बढ़ जाएगी।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन के राष्ट्रपति का राष्ट्र को संबोधन, रूस को कहा- हम किसी से डरते नहीं हैं

अमेरिका प्रतिक्रिया

रूस के इस फैसले के जवाब में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने विद्रोही क्षेत्रों के खिलाफ वित्तीय प्रतिबंधों की घोषणा की है।अमेरिका ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक और यूक्रेन के लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक क्षेत्रों में नए निवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। बता दें कि, अमेरिका के अलावा यूरोपीय संघ और ब्रिटेन भी प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं।

भारत का बयान

यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि, रूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय है। इन घटनाक्रमों में क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को कमजोर करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि, नागरिकों की सुरक्षा आवश्यक है। 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में रहते हैं और पढ़ाई करते हैं। भारतीयों की भलाई हमारे लिए प्राथमिकता है।

अमेरिका का बयान

यूएनएससी में अमेरिका ने कहा कि, कल यानि बुधवार को अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानून के स्पष्ट उल्लंघन के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने के लिए और कदम उठाएगा। हम और हमारे सहयोगी स्पष्ट हैं कि यूक्रेन पर और आक्रमण करने के लिए रूस द्वारा त्वरित और गंभीर प्रतिक्रिया दी जाएगी। यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता पर रूस का स्पष्ट हमला अकारण है। यह संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्य के रूप में यूक्रेन की स्थिति पर हमला है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।