CWG 2022 Day 5 Full Schedule | लॉन बाउल्स का फाइनल खेलेगा भारत, बैडमिंटन और टेबल टेनिस टीमों की स्वर्ण पदक पर होगी नजर

By रेनू तिवारी | Aug 02, 2022

बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अबतक 9 पदक अपने नाम कर चुका है। खेल के तीसरे दिन भारत ने तीन पदक और जीते जिसमें हरजिंदर ने भारोत्तोलन स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा और  जूडोका में दो पदक जीते गये। इसके साथ ही भारतीय पदकों की संख्या 9 हो गयी हैं। मंगलवार 2 अगस्त को देखने के लिए बहुत कुछ है क्योंकि भारत महिलाओं के चौकों में ऐतिहासिक लॉन बाउल्स स्वर्ण पदक सहित 8 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेगा।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने भगवान और गाय को छोड़ सभी कुछ पर GST लगा दिया, सुप्रिया सुले ने महंगाई पर चर्चा करते हुए सदन में पढ़ी मराठी कविता

 

राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को पांचवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है।

(भारतीय समयानुसार)

तैराकी: पुरुष-200 मीटर बैकस्ट्रोक - हीट 2 - श्रीहरि नटराज (दोपहर बाद 3.04 बजे) 1500 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट 1 - अद्वैत पेज (दोपहर बाद 4.10 बजे) 1500 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट 2 - कुशाग्र रावत (दोपहर बाद 4.28 बजे) कलात्मक

जिमनास्टिक: वॉल्ट फाइनल - सत्यजीत मंडल - शाम 5.30 बजे पैरलल बार्स फाइनल - सैफ तंबोली (शाम 6.35 बजे)

बैडमिंटन: मिश्रित टीम स्वर्ण पदक मैच - भारत बनाम मलेशिया (रात 10:00 बजे)

मुक्केबाजी: 63.5 किग्रा-67 किग्रा (वेल्टरवेट) - राउंड ऑफ 16 - रोहित टोकस (रात 11.45 बजे)

लॉन बाउल: महिला फोर्स स्वर्ण पदक मैच - (शाम 4.15 बजे) पेयर्स राउंड 1 - (एक बजे अपराह्न) ट्रिपल राउंड 1 - (एक बजे अपराह्न) पुरुष सिंगल राउंड 1 - (शाम 4.15 बजे) फोर राउंड 1 - (रात 8.45 बजे) ट्रिपल राउंड 2 - (रात 8.45 बजे)

हॉकी: महिला पूल ए - भारत बनाम इंग्लैंड - (शाम 06.30 बजे)

एथलेटिक्स: पुरुष लंबी कूद क्वालिफाइंग राउंड - एम श्रीशंकर, मुहम्मद अनीस याहिया - (2.30 बजे) ऊंची कूद क्वालिफाइंग राउंड - तेजस्विनी शकर - 12.03 बजे (बुधवार) महिला चक्का फेंक फाइनल - सीमा पुनिया, नवजीत कौर ढिल्लों - 12.52 बजे (बुधवार) गोला फेंक क्वालीफाइंग राउंड - मनप्रीत कौर - (3:30 बजे) 100 मीटर राउंड 1 - दुती चंद - (5:15 बजे से)

स्क्वाश: महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल - सुनयना सारा कुरुविला - रात 8.30 बजे पुरुष एकल सेमीफाइनल - सौरव घोषाल रात 9.15 बजे

टेबल टेनिस: पुरुषों का स्वर्ण पदक मैच - भारत बनाम सिंगापुर (शाम 6:00 बजे)

भारोत्तोलन: महिला 76 किग्रा - पूनम यादव (दोपहर 2 बजे) 87 किग्रा - उषा बन्नौर एनके - (रात 11 बजे) पुरुष 96 किग्रा - विकास ठाकुर - (शाम 06.30 बजे)।

प्रमुख खबरें

Jio, Airtel, Vodafone Idea 96,317 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेंगी

Justice SK Mishra बने GST अपीलीय न्यायाधिकरण के पहले अध्यक्ष, वित्त मंत्री ने दिलाई शपथ

Madhya Pradesh में कांग्रेस ने की जोरदार वापसी, भाजपा को भी क्लीन स्वीप की आस

Travel Tips: पार्टनर के साथ बना रहे पेरिस घूमने का प्लान तो ऐसे प्लान करें ट्रिप, कम खर्चे में कर सकेंगे ढेर सारी मस्ती