भारत में कोरोना से मौत ज्यादा! 24 घंटे में 4,077 लोगों ने तोड़ा दम, 3,11,170 नये केस

By रेनू तिवारी | May 16, 2021

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,11,170 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,46,84,077 हो गई तथा 4,077 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 2,70,284 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 36,18,458 लोग उपचाराधीन हैं। सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में कर्नाटक में 41,664 मामले हैं, इसके बाद महाराष्ट्र में 34,848 मामले, तमिलनाडु में 33658 मामले, केरल में 32,680 मामले और आंध्र प्रदेश में 22,517 मामले हैं।

 देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गई थी। इसके बाद, 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार हो गए थे। भारत ने चार मई को दो करोड़ मामलों का आंकड़ा पार कर लिया था। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 15 मई तक 31,48,50,143 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 18,32,950 नमूनों की शनिवार को जांच की गई। 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 3,11,170 नए कोविड -19 मामले, 3,62,437 डिस्चार्ज और 4,077 मौतें हुई हैं।

कुल मामले: 2,46,84,077

कुल डिस्चार्ज: 2,07,95,335

मरने वालों की संख्या: 2,70,284

सक्रिय मामले: 36,18,458

कुल टीकाकरण: 18,22,20,164 

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी