ट्रंप की टिप्पणी से भारत के स्वाभिमान का अपमान हुआ है: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने ‘भारत के अच्छा बर्ताव नहीं करने’ संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर बुधवार को कहा कि ट्रंप ने भारत के स्वाभिमान का अपमान किया है। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह उम्मीद भी जतायी कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस विषय पर अपना पक्ष अमेरिका के समक्ष मजबूती से रखा होगा। तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ट्रंप का एक वीडियो आज सुबह मैंने देखा। भारत की परंपरा अतिथियों के सम्मान की है, लेकिन अतिथियों को भारत का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। ट्रंप ने जो टिप्पणी की है वो भारत के स्वाभिमान का अपमान है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि सरकार ने इस मामले पर अमेरिका के समक्ष अपना पक्ष रखा होगा।’’

प्रमुख खबरें

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस

PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी

Jammu Kashmir के Poonch में LoC पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

अब हमला किया तो परमाणु बम...ईरान की अमेरिका को खुली धमकी