Nepal Flood Relief: भारत ने बेत्रावती क्षेत्र के लिए 70 मीटर लंबे Bailey Bridge के हिस्से भेजे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 13, 2026

(फाइल फोटो के साथ जारी) काठमांडू, 13 सितंबर भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल के हिस्सों की पहली खेप नेपाल भेजी है। काठमांडू में भारतीय राजदूत ने यह जानकारी दी। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह खेप शनिवार को हेटौडा में नेपाल के सड़क प्रभाग को सौंपी गई।

इस आपदा में रविवार तक करीब 1,400 लोगों की मौत हो चुकी है और 5,000 से अधिक लोग लापता हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत अब तक 130 टन से अधिक राहत सामग्री नेपाल भेज चुका है और उसने बचाव, राहत तथा फॉरेंसिक अभियानों में मदद के लिए 54 विशेषज्ञों को तैनात किया है। भारत ने अस्थायी आश्रय, कंबल, स्वच्छता किट, सौर लैंप और दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं के अलावा सुरंग एवं मलबे में बचाव अभियान में मददगार विशेष उपकरण, डीएनए किट और फॉरेंसिक उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं।

भारतीय वायुसेना ने राहत सामग्री पहुंचाने के लिए कम से कम आठ विशेष उड़ानें संचालित की हैं। भारत का सुरंग बचाव दल तलाशी अभियान में नेपाली सेना के साथ काम कर रहा है तथा एक फॉरेंसिक दल मृतकों के शवों की पहचान करने में नेपाली प्राधिकारियों की मदद कर रहा है। भारत ने कहा है कि वह बाढ़ के बाद नेपाल के बचाव, राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Karnataka में Ganesh Utsav शोभायात्राओं पर शर्तों को लेकर Congress सरकार पर बरसे BJP नेता R Ashoka

New Delhi Railway Station पर चोरी के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार, 1.51 लाख रुपये बरामद

Tamil Nadu Budget: Vijay की TVK सरकार ने की ₹79,219 करोड़ की विकास योजनाओं की घोषणा

US Fed के ब्याज दर फैसले और Inflation आंकड़ों से तय होगी Share Market की चाल