भारत रिकॉर्ड तोड़ चीन-यूरोप को बनाया दीवाना, यूरोप भी बमबम, अमेरिका की निकाली काट!

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2026

अपना देश किस तरह से अलग-अलग सेक्टर्स में ऐसे काम कर रहा है जिसकी जानकारी आप तक कम आ पाती है। लेकिन दुनिया भर में उन सेक्टर्स में भारत का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। भारत इस मामले में अमेरिका, चाइना, यूरोप हर जगह अपना दम दिखा रहा है और जबरदस्त लाभ कमा रहा है और उस उद्योग का उस सेक्टर का विस्तार कर रहा है। आज भारत के सी फूड सेक्टर की जहां भारत ने इस फाइनेंसियल ईयर में जबरदस्त दबदबा दिखाने का काम किया है। ये जो रिकॉर्ड तोड़ सफलता मिली है। वैश्विक चुनौतियों का सामना जिस तरह से भारत ने किया है। इसको जरा समझाते हैं आपको। वित्त वर्ष जो है एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ है। समुद्री उत्पाद निकास निर्यात विकास प्राधिकरण ने हालिया आंकड़ों में यह स्पष्ट किया है कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और व्यापारिक बाधाओं के बावजूद भारतीय समुद्री भोजन यानी कि सी फूड दुनिया भर में अपनी दम दिखा रहा है। भारत ने साल में 72325.82 करोड़ यानी कि 8.28 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात कर अपनी ताकत दिखाई है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के लिए अपने PM पर टूट पड़ा नेपाल! बालेन शाह के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा

इस साल के आंकड़े और टेरिफ का असर जो है वो दिख रहा है थोड़ा लेकिन उसके बावजूद भी जो है अमेरिका के बाजार में भारत के निर्यात की मात्रा जो है अह 19.8% रही और मूल्य 14.5% का जो है इसमें गिरावट आया। भारतीय वित्तीय निर्यातकों के लिए टेरिफ के कारण एक थोड़ा ये झटका रहा क्योंकि अमेरिका जो है भारत के कुल निर्यात का एक बड़ा सेक्टर है लेकिन भारत ने इसके बावजूद भी अपनी ग्रोथ बनाए रखी। मार्केट का डायवर्सिफिकेशन जिस तरीके से भारत ने किया उसने भारत को एक बड़ी सफलता दिलाई। इसके आंकड़े अगर हम आपको बताएं तो देखिए अमेरिका के अलावा भारत ने चीन और यूरोप पर बड़ा जोर दिया। अमेरिका की गिरावट को भारत ने अन्य क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करके तब्दील कर लिया। कैसे? तो चाइना में इसकी भारतीय उत्पाद समुद्री उत्पाद की मांग जो है वो जबरदस्त उछाल देखने को मिली। 22.7% की वृद्धि हुई। चीन अब अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा ठिकाना बना। 

यूरोपीय संघ की अगर बात करें तो भारतीय गुणवत्ता मानकों पर भरोसा इन्होंने जताया है। वहां के निर्यात में 37.9% भारी बढ़त हुई है भारत की तरफ से। वहीं वियतना, थाईलैंड जैसे देश जो हैं वो भारत देशों को भी भारत ने 36.1% अधिक माल बेचा है। और सबसे बड़ी बात है कि भारत की इस सफलता का जो असली हीरो है वो फ्रोजन झिंगा रहा है। कुल 72335 325 करोड़ की कमाई में 47973 करोड़ सिर्फ झीगा से आए हैं। जो आंकड़े हैं। भारत का वन्नामाई झीगा अपनी गुणवत्ता के लिए दुनिया दुनिया भर में जाना जाता है और अब भारत जो है फ्रोजन मछली स्क्विड और कटल फिश के क्षेत्र में भी अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रहा है। वैश्विक रैंकिंग और कंपटीशन देखें तो समुद्री खाद्य निर्यात में भारत दुनिया के टॉप पांच देशों में बड़ी मजबूती से खड़ा है। भारत जो है झिंगा निर्यात में दुनिया में दूसरे या तीसरे स्थान पर रहता है क्योंकि इसके ऊपर इक्वाडोर और वियतनाम से उसे कड़ी टक्कर मिलती है। 

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम