BAFTA Awards 2026 में भारत का डंका, Farhan Akhtar की मणिपुरी फिल्म 'बूंग' ने London में मचाई धूम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2026

ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स 2026 (बाफ्टा) से पहले लंदन में आयोजित अपनी तरह के पहले दक्षिण एशियाई समारोह में मणिपुरी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘‘बूंग’’ और गीता गांधबीर द्वारा निर्देशितवृत्तचित्र ‘‘द परफेक्ट नेबर’’ सुर्खियों में रहे। फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और नवोदित निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘‘बूंग’’ बाफ्टा पुरस्कार की सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में पुरस्कार की दौड़ में शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई और दक्षिण एशियाई होने के नाते यहां होना बहुत अच्छा लग रहा है। मैं सभी को याद दिलाना चाहती हूं कि यह समय है कि हम अन्य हाशिए पर पड़े समुदायों के साथ मिलकर काम करें।’’ एमी पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्माता ने कहा, ‘‘मुझे फिल्म जगत में पहला मौका देने वाले महान स्पाइक ली थे... असल में अमेरिका के अश्वेत समुदाय ने ही मेरे लिए दरवाजे खोले और मैं उन्हीं के कंधों पर खड़ी हूं। हम यह लड़ाई इसलिए लड़ रहे हैं... क्योंकि अमेरिका में जो कुछ होता है, उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। भयानक नीतियां, भयानक विचार फैलते हैं... हम सब मिलकर मजबूत हैं।’’

पुरस्कार समारोह से पहले आयोजित कार्यक्रम में फिल्म ‘‘बूंग’’ का प्रतिनिधित्व फिल्म के सहायक निर्देशक राहुल शारदा ने किया। उन्होंने अपनी टीम की ओर से इस बात पर खुशी व्यक्त की कि भारत की एक क्षेत्रीय फिल्म को वैश्विक मंच पर पहचान मिल रही है। शारदा ने कहा, ‘‘मुझे बॉलीवुड बहुत पसंद है, खासकर गाने-नाचने वाली फिल्में, लेकिन भारत अपनी सांस्कृतिक विविधता के कारण बहुत कुछ देने को तैयार है। यह जानकर बहुत खुशी होती है कि एक ऐसा मंच है जहां हमारे क्षेत्रीय सिनेमा को भी पहचान मिल रही है।’’

इस कार्यक्रम का सह-आयोजन ‘सोसाइटी ओ’ द्वारा किया गया था, जो दक्षिण एशियाई उपलब्धियों को उजागर करने के लिए समर्पित ब्रिटेन स्थित एक सांस्कृतिक मंच है। लंदन के ‘रॉयल फेस्टिवल हॉल’ में रविवार को 79वें वार्षिक बाफ्टा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जायेगा।

Visit Prabhasakshi for Hollywood News in Hindi

प्रमुख खबरें

Education Minister पर Priyanka Gandhi के बयान से Lok Sabha में हंगामा, जवाबदेही पर BJP-Congress आमने-सामने

US के नए Tariffs के खतरे के बीच China का बड़ा पलटवार, Excess Capacity के आरोपों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद

Education Minister Pralhad Joshi पर Rahul Gandhi का संगीन आरोप, कहा- बलात्कारियों का रक्षक

Ujjain में होगा भव्य Sandipani Alankaran समारोह, Guru Purnima पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav देंगे शिक्षा को नई दिशा