ICC Awards में भारत का दिखा जलवा, T20 टीम में इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल, महिलाओं ने भी दिखाया दम

By अंकित सिंह | Jan 23, 2023

क्रिकेट की लोकप्रियता भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल हर साल अवार्ड्स की घोषणा करता है। इस बार आईसीसी द्वारा जो T20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया गया है, उसमें भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। भारत की चाहे पुरुष टीम हो या फिर महिला टीम, दोनों में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जबरदस्त दबदबा रहा है। अगर हम आईसीसी T20 पुरुष टीम की बात करें तो इसमें नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है। 11 खिलाड़ियों की सूची में सूर्यकुमार नंबर चार पर मौजूद थे। सूर्यकुमार इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Umesh Yadav News | क्रिकेटर उमेश यादव से 44 लाख रूपये की ठगी, पुलिस ने जांच शुरू की


सूर्या के अलावा भारत के विराट कोहली भी 11 में दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली को उनकी परंपरागत बैटिंग ऑर्डर 3 पर रखा गया है। नंबर 7 पर हार्दिक पांड्या को रखा गया है। हार्दिक पांड्या टीम में ऑलराउंडर की भूमिका में रहेंगे। T20 प्लेइंग इलेवन की कप्तानी जॉस बटलर को सौंपी गई है। इसमें भी वह विकेटकीपिंग की भी भूमिका निभाएंगे। वहीं, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान उनके साथ ओपनर होंगे। नंबर पांच पर न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स, 6 पर जिंबाब्वे के सिकंदरा रजा, 6 पर इंग्लैंड के सैम करन, वानिन्दु हसरंगा, 10 पर हारिश रउफ और 11 पर जोश लिटिल जो कि आयरलैंड के हैं, को शामिल किया गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: KL Rahul Athiya Shetty Wedding : आज से शुरू होने वाली है शादी की तैयारियां, कॉकटेल पार्टी समेत होंगे ये फंक्शंस


महिलाओं की बात करें तो इसमें भी चार भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भारत की स्मृति मंधाना नंबर एक पर है। वही नंबर 7 पर दिप्ति शर्मा है। नंबर आठ पर रिचा घोष है जो कि विकेटकीपिंग की भूमिका निभाएंगी। 11 नंबर पर भारत की रेणुका सिंह हैं। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को इसका कप्तान बनाया गया है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की बैथ मूनी हैं। तीसरे पर एस गार्डनर है।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील