Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

By अभिनय आकाश | Dec 26, 2025

रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। यह खुलासा अमेरिका की तरफ से किया गया है। अमेरिका ने पुतिन का एक सीक्रेट लेटर जारी कर दिया है। यह लेटर भारत के लिए बहुत खास है। स लेटर में लिखी बात को अगर मान लिया जाता तो आज भारत की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल चुकी होती। लेकिन अमेरिका और पश्चिमी देशों ने अपने फायदे के लिए पुतिन की बात को नजरअंदाज कर दिया। दरअसल अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी आर्काइव ने सूचना के अधिकार कानून के तहत पुतिन का एक लेटर जारी किया है। 

इसे भी पढ़ें: पुतिन की हैसियत नहीं, अमेरिका ने उड़ाया मजाक, डीप स्टेट को भी लपेटा

अब्दुल कादिर खान ने ना केवल सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स चोरी करके पाकिस्तान के परमाणु हथियार बनाए बल्कि इसी के साथ न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी ईरान, उत्तर कोरिया और लीबिया जैसे देशों को भी बेच दी। पुतिन ने इसी एक्यू खान नेटवर्क को दुनिया के लिए खतरा बताया था।दस्तावेजों में सबसे अहम रूप से दोनों ही देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंता जताते हैं। पुतिन कहते हैं कि अभी तक यह साफ नहीं है कि ईरान के पास प्रयोगशालाओं में क्या है और वह कहां है लेकिन उनका पाकिस्तान के साथ सहयोग मौजूद है। इस पर बुश कहते हैं, मैंने इस बारे में मुशर्रफ से बात की है। मैंने उनसे कहा कि हमें ईरान और उत्तर कोरिया को ट्रांसफर को लेकर चिंता है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने बनाई 300 प्रोडक्ट की सूची, दोस्त रूस कभी नहीं भूलेगा ये एहसान!

उन्होंने ए क्यू खान और उसके कुछ साथियों को जेल में डाला, फिर हाउस अरेस्ट में रखा। हम जानना चाहते हैं कि उन्हें क्या बताया गया है। मैं मुशर्रफ को लगातार याद दिलाता रहता हूं। या तो उन्हें कुछ पता नहीं है या फिर वे पूरी जानकारी नहीं दे रहे हैं। इसका जवाब देते हुए पुतिन कहते हैं, मेरी समझ के मुताबिक सेंट्रीफ्यूज में पाकिस्तानी मूल का यूरेनियम मिला है। इस पर बुश ने कहा कि हां, वही चीज जिसके बारे में ईरान ने आईएईए को नहीं बताया था। यह नियमों का उल्लंघन है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर